ChhattisgarhJagdalpur

जगदलपुर के बालिका आश्रम में फैली बीमारी से एक बच्ची की मौत, 10 की हालत गंभीर ,आश्रम पहुंची चिकित्सकों की टीम

Related Articles

जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ के जगदलपुर जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर बकावंड ब्लॉक के कोलावन बालिका आश्रम में मौसमी बीमारी फैल गई। इस बीमारी की चपेट में आने से आश्रम की एक 5वीं कक्षा की छात्रा अंजना कश्यप की मौत हो गई।

इसके अलावा आश्रम में सात अन्य छात्राएं भी इस बीमारी से ग्रस्त हैं। कोलावन बालिका आश्रम में पांचवीं की छात्रा की मौत की खबर के बाद पूरे आश्रम में दहशत फैल गई है। इस स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की एक टीम मौके पर पहुंची है।

बकावंड ब्लॉक के कोलावन बालिका आश्रम में फैली बीमारी ने उस वक्‍त गंभीर रूप ले लिया जब इस बीमारी से ग्रसित 5वीं कक्षा की छात्रा अंजना कश्यप ने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत के बाद आश्रम में मौसमी बीमारी के फैलने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य जांच के दौरान पता चला कि सात अन्‍य छात्राएं भी इस बीमारी से ग्रसित हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

दो दिन पहले आश्रम की छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई थी। जांच में सात बालिकाएं मौसमी बीमारी के लक्षण पाए गए थे। मौसमी बीमारी के प्रकोप को देखते हुए, डॉक्टरों की एक टीम मौके पर पहुंची है। टीम ने आश्रम की स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया और बीमार छात्राओं का उपचार शुरू किया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!