ChhattisgarhRaipur

पटवारियों का ​हड़ताल आज हो जाएगा खत्म? कहा CM बघेल से करना चाहते हैं मुलाकात

छत्तीसगढ़ में 15 मई से चल रही पटवारियों की हड़ताल को लेकर अभी तक सरकार- पटवारी संघ के बीच सहमति नहीं बन पाई। सोमवार को राजस्व विभाग के सचिव नीलम एन. एक्का और राजस्व पटवारी संघ के बीच करीब एक घंटे चली वार्ता विफल रही। पटवारी संघ का दावा है कि उनकी नौ मांगों में से किसी भी मांग पर कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। जिसके बाद पटवारियों का कहा है की वह सब सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात करना चाहते हैं

CM से मिलाने का आश्वासन मिला था।:पटवारियों

मिली जानकारी के अनुसार पटवारियों को फिर से बातचीत का बुलावा आया है। बताया जा रहा है कि आज फिर पटवारियों और राजस्व विभाग के सचिव के साथ बैठक होने वाली है। पटवारियों का प्रतिनिधि मंडल मंत्रालय जाकर राजस्व सचिव से मुलाकात करेगा। पटवारियों का कहना है कि वो हड़ताल खत्म करने से पहले सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात करना चाहते हैं, जिसके बाद ही वो फैसला लेंगे। पिछली मुलाकात में CM से मिलाने का आश्वासन मिला था। बता दें कि 12 जून को पटवारियों और राजस्व सचिव के साथ हुई बैठक के बाद पटवारी संघ ने बताया कि राजस्व सचिव के साथ बैठक में सभी 8 मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई। कुछ मांगों पर सहमति हुई तो वहीं कुछ पर असहमति जताई गई। उन्होंने आगे कहा कल पटवारी संघ की कार्यकारिणी बैठक होगी। जिसमें सभी पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी। उसके बाद ही आंदोलन का रुख तय होगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!