ChhattisgarhRaipur

PCC Chief मोहन मरकाम दिल्ली रवाना हुए ,महंगाई के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन में होंगे शामिल…

 रायपुर  : लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ कांग्रेस बीते कुछ दिनों से प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में कल 4 सितंबर को भी कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। वहीं इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के भी कई नेता दिल्ली रवाना हुए ।

 मिली जानकारी के अनुसार पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, मंत्री कवासी लखमा और अनिला भेड़िया आज सुबह 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए । सभी नेता दिल्ली में होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होंगे।

बता दें कि, इससे पहले बीती शाम को राजधानी रायपुर से स्पेशल ट्रेन के जरिए कांग्रेस के करीब 1500 कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

 बढ़ती महंगाई को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने कहा – केंद्र सरकार ने आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ाए हैं। आम जनता महंगाई से हलाकान है। इसलिए दिल्ली में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!