Chhattisgarh

पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम पहुंचे दंतेवाड़ा, दंतेश्वरी माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

दंतेवाड़ा। नवरात्रि के दौरान मां दंतेश्वरी की नगरी दंतेवाड़ा में माता के जयकारे से पूरा गगन गूंज उठा। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु सैकड़ो किलोमीटर से अधिक दूरी पदयात्रा कर तय कर माता के चरणों में पहुंच रहे हैं।

Related Articles

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम भी अपने गृहग्राम कोंडागांव से 170 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर दंतेवाड़ा पहुंचे। उनके साथ हजारों के तादाद में साथी पदयात्री भी शामिल रहे। मोहन मरकाम दंतेवाड़ा पहुंच स्थानीय विधायक देवती कर्मा के साथ माता के दरबार में पहुंचे और आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रदेश के खुशहाली की कामना की। इसके बाद पूजा अर्चना करने के बाद कार से कोंडागांव के लिए रवाना हो गए है।ॉ

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!