BastarChhattisgarh

पिकअप वाहन ने बाइक को मारी टक्कर,CAF के दो जवानों की मौत

बस्तर। नेशनल हाईवे 163 पर पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 जवानों की  दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, एक जवान घायल है। जिसे हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है  सभी जवान CAF के हैं।

मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बास्तानार के CAF कैंप में पदस्थ कांस्टेबल मनमोहन कुर्रे, गणेश राम आंचला (40) और मुकेश गौर (31) बाइक में सवार होकर किलेपाल के अस्पताल जा रहे थे। इसी बीच बास्तानार टर्निंग पॉइंट में सामने से आ रही एक पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सावर तीनों जवान उछलकर काफी दूर जा गिरे। बाइक चला रहे कांस्टेबल मनमोहन कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं एंबुलेंस से दोनों घायल जवानों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल( hospital) में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान एक और जवान राजनांदगांव निवासी गणेश राम आंचला (40) ने दम तोड़ दिया। जबकि तीसरा घायल जवान कांकेर निवासी मुकेश गौर (31) की हालत गंभीर है। उसके सिर और पैर में चोट आई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!