ChhattisgarhRaipur

71 हजार युवाओं को PM मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देंगे अपॉइंटमेंट लेटर, इन विभागों में होगी नियुक्ति

रायपुर – प्रधानमंत्री मोदी आजसुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 71,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे । इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे ।

यह रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है । उम्मीद है कि रोजगार मेला, और रोजगार सृजन के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा तथा युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा ।

देश भर से चुने गए नवनियुक्त कर्मियों को भारत सरकार के तहत रेलवे, पोस्टल, फाइनेंस, हायर एजुकेशन केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स ने विभिन्न पदों पर कार्य करने के लिए शामिल किया जाएगा ।

ये रहेंगे उपस्थित

इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर तथा रायपुर में यह आयोजन आज किया जाएगा । बिलासपुर में रेणुका सिंह, राज्यमंत्री, जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं रायपुर में प्रह्लाद पटेल, राज्यमंत्री, जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण के मुख्य आतिथ्य में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत कुल 2107 नवनियुक्त कर्मियों में से उपस्थित बिलासपुर में 254 तथा रायपुर में 212 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर रायपुर रेल मंडल के सामुदायिक भवन डब्ल्यू आर एस कॉलोनी में आयोजित रोजगार मेला में माननीय सांसद सुनील सोनी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार उपस्थित रहेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!