ChhattisgarhRaipur

सोशल मीडिया में हथियारों के साथ वीडियो, फोटो व रिल्स अपलोड करने वालो पर पुलिस की कार्रवाई

रायपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम एवं फेसबुक में कुछ अपराधिक तत्वों व बदमाशों सहित कुछ अन्य व्यक्तियों द्वारा स्वयं को रायपुर का डॉन, किंग, फाईटर किंग, राजा माफिया, सी जी किंग रायपुर गैंगस्टर, रायपुर गैगस्टर ब्वॉय सहित अन्य कई नामों से प्रोफाईल आई.डी. बनाकर घातक हथियार, चाकू एवं पिस्टलनुमा लाईटर व एयरगन सहित अन्य हथियारों के साथ वीडियो, फोटो एवं रिल्स बनाकर अपने आई.डी. में प्रसारित किया जा रहा था।

Related Articles

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की साईबर विंग की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल की टीम द्वारा ऐसे आई.डी. पर लगातार निगरानी रखते हुए ऐसे प्रोफाईल आई.डी. वाले अपराधिक तत्वों, बदमाशों एवं अन्य व्यक्तियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर आई.डी. धारकों को चिन्हांकित कर उनकी पतासाजी कर पकड़कर घातक हथियार, चाकू एवं पिस्टलनुमा लाईटर व एयरगन सहित अन्य हथियारों के साथ वीडियो, फोटो एवं रिल्स नहीं बनाने की समझाईश दिया गया। जिस पर उनके द्वारा स्वयं का माफीनामा वीडियो बनाकर अपने प्रोफाईल आई.डी. में प्रसारित किया गया।

ऐसे वीडियो, फोटो एवं रिल्स बनाकर प्रसारित करने वाले कुछ व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई तथा नाबालिगों के परिजनों को बुलाकर समझाईश देकर छोड़ा गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!