ChhattisgarhKorba

पहाड़ में जुआरियों की सजी महफिल, पुलिस ने 15 आरोपी को किया गिरफ्तार

कोरबा : मामला पाली थाना क्षेत्र का है। जिले में पुलिस ने जुए की फड़ में रेड मारी तो इतनी बाइक जब्त हुई कि उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर लाना पड़ गया। बताया जा रहा है कि पहाड़ में जुआरियों की महफिल सजी थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी थी और 3 लाख से ज्यादा कैश भी बरामद किया है। इसके अलावा 15 आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, चैतुरगढ़-जेमरा के पहाड़ में लंबे समय से जुआ खेला जा रहा था। इसी की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी। इसी वजह से पुलिस ने रविवार रात को यहां पर दबिश दी। कहा जा रहा है कि पुलिस जैसे ही पहुंची। वहां मौजूद लोग यहां-वहां भागने लगे। इसके बावजूद पुलिस ने 15 लोगों को पकड़ा है।

इस काम के लिए पुलिस की स्पेशल टीम गई थी। जिसने ये पूरी कार्रवाई की है। साथ ही पुलिस ने 20 से ज्यादा बाइक और 4 चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। पुलिस की टीम यहां देर रात तक मौजूद रही।

जानकारी मिली है कि आस-पास के गांव के लोग यहां रोज पहुंचते थे। हालांकि जिन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके नाम अभी सामने नहीं आ सके हैं। मगर ये बताया गया है कि इनमें कुछ बड़े लोग शामिल हैं। ये भी बताया गया है कि यहां जुआ खेलने दूसरे जिलों से भी लोग आ रहे थे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!