ChhattisgarhRaipur

खुद को DSP का बेटा बताकर सड़क पर गुंडागर्दी करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में खुद को DSP का बेटा बताकर सड़क पर गुंडागर्दी करने युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक मौदहापारा थान क्षेत्र में एक ऑटो चालक को धमकाते हुए हाथ में बड़ा सा पत्थर लिये था। जब लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की वह खुद को DSP चंद्रप्रकाश तिवारी का बेटा बता रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, आशुतोष सिंह पिता महेंद्र सिंह 24 वर्ष निवासी रायपुर अपने दोपहिया वाहन से जा रहा था। मौदहापारा थाना क्षेत्रांतर्गत गुरूनानक चौक पास एक आटो से उसके दोपहिया वाहन को मामूली ठोकर लगा। जिस पर आशुतोष सिंह आकर ऑटो चालक के साथ विवाद करने लगा और खुद को डीएसपी का पुत्र होने का झूठा धौंस दिखाने लगा। जिस पर आशुतोष के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!