Chhattisgarh

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की कोशिश, BJYM कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट मुलाकात अभियान के तहत गुरुवार को रायगढ़ पहुंचे। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए, जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई।

बता दें कि सीएम भूपेश बघेल द्वारा आज से भेंट मुलाकात की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री जब नवापारा पहुंचे तब भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और तानाशाही का आरोप लगाकर काले झंडे दिखाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई, जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर बर्बरतापूर्वक कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!