Bilaspur

 IPL क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले खाईवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बैंक अकाउंट के पैसे सीज

बिलासपुर। जिले में IPL क्रिकेट मैच में अन्ना रेड्‌डी एप में ऑनलाइन सट्‌टा खिलाने वाले खाईवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खाईवाल के पास से पुलिस से नगदी और मोबाइल भी बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने सट्‌टेबाजी के नाम पर लोगों से जमा कराए गए चार अकाउंट के करीब तीन लाख 50 हजार रुपए को भी सीज करा दिया है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

एसपी संतोष सिंह ने शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में जुआ-सट्टा जैसे अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने IPL क्रिकेट मैच में सट्‌टा लगाने वालों की भी धरपकड़ करने के लिए कहा है। निर्देश पर तारबाहर पुलिस की टीम सट्‌टेबाजी में संलिप्त संदेहियों की जानकारी जुटाई, तब पता चला कि RPF कॉलोनी में रहने वाला मेहुल सिंह पिता महेंद्र सिंह (24) IPL क्रिकेट मैच में लोगों से पैसे लगवाता है।

संदेही युवक का नाम सामने आते ही पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे नगदी पैसों व मोबाइल के साथ पकड़ लिया। उसके मोबाइल की जांच करने पर पता चला कि वह रेड्‌डी अन्ना एप के माध्यम से क्रिकेट मैच में लोगों से हार-जीत का दांव लगवाता था। उसके पास से चैटिंग में दांव लगाने और पैसे लेनदेन करने की जानकारी मिली।

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ और तलाशी में ज्यादा रकम नहीं मिला। लेकिन, उसके मोबाइल में लाखों रुपए के लेनदेन करने की जानकारी मिली। वह लोगों से अलग-अलग बैंक अकाउंट में पैसे जमा कराता था। उसके मोबाइल की जांच करने पर चार बैंक अकाउंट की जानकारी मिली, जिसमें करीब तीन लाख 50 हजार रुपए जमा किए गए थे। पुलिस ने अकाउंट में जमा पैसों को सीज करवा दिया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!