National

पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपी को किया गिरफ्तार, अस्पताल से हो गया फरार… 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश। अमरोहा में 7 साल की बच्ची के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने रात में एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया और सुबह आरोपी अस्पताल से फरार हो गया। मामले में एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है और फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।

दरअसल, अमरोहा में पुलिस ने 7 साल की बच्ची का अपहरण करने वाले इमरान खान उर्फ धीरज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक 7 साल की लड़की बरामद हुई है, जिसका अपहरण 1 दिसंबर को होना बताया जा रहा है। आरोपी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। यह आरोपी कई दिनों से फरार बताया जा रहा है। कथित एनकाउंटर के बाद आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तभी आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस मामले में एसपी ने थानेदार समेत एक दारोगा और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!