ChhattisgarhRaipur

विदेशी दंपत्ति के साथ उठाईगिरी,3 नकाबपोश लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस…

रायपुर  :  नवा रायपुर में विदेशी दंपत्ति के साथ उठाईगिरी का मामला सामने आया ।जिसमें 2 बाइकों पर 3 अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने कार की डिग्गी से 2 एयरबैग ( airbag क)और 1 सूटकेस लेकर फरार हो गये।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इंग्लैड में आईटी इंजीनियर का काम करने वाले केरल निवासी किरण शंकर 25 सितंबर को तिरूवनंतपुरम, केरल से अपनी जापानी मूल की पत्नी मिएको और अपनी बेटी अमेलिया के साथ रायपुर घूमने आये थे और जोरा स्थित होटल मैरियट में रूके थे।

डिग्गी से 1 सूटकेस और 2 एयरबैंग लेकर फरार

हनुमान जी के टीला मंदिर के दर्शन करने चले गये। वापस रायपुर आने के दौरान बच्ची ने उल्टी करने के कारण नया रायपुर स्थित बालको अस्पताल के पास कार को रोककर डिग्गी में रखे सामान में से बच्ची के कपडे लेने गये और डिग्गी खुला छोड़कर दोनों पति-पत्नी कार से अलग होकर सड़क किनारे कपड़े चेंज कराने लगे तभी 2 बाइक पर तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाश आये और कार की खुली डिग्गी से 1 सूटकेस और 2 एयरबैंग लेकर फरार हो गये।

आरोपी अपने चेहेरे पर स्कार्फ बांधे हुये थे

आरोपी अपने चेहेरे पर स्कार्फ बांधे हुये थे और सभी की उम्र लगभग 25-30 साल की थी साथ ही सभी टी शर्ट/बनियान व पेंट पहने थे। पीड़ितों के मुताबिक बच्ची की सुरक्षा की वजह से कोई विरोध नहीं किया हालांकि पीड़ित वारदात के बाद पुलिस थाने गये थे लेकिन फ्लाइट का टाइम होने के कारण बिना एफआईआर कराये वापस चले गये थे।लेकिन पीडित दंपत्ति ने बुधवार को नया रायपुर पहुंचकर पुलिस में FIR दर्ज करवाई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!