BilaspurChhattisgarh

अज्ञात युवक की अरपा नदी में रिवरव्यू के पास मिली लाश, पतासाजी में जुटी पुलिस…

बिलासपुर। अरपा नदी में रिवरव्यू के किनारे एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते रिवरव्यू सहित अरपा सेतु में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। घटना कि सूचना मिलते ही पर मौके पर पहुंची पुलिस। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भिजवाया है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक मृतक के शिनाख्ती हेतु पुलिस के द्वारा अन्य थानों से भी संपर्क साधा जा रहा है पुलिस के अनुसार शव 24 घंटे से ज्यादा पुराना होना बताया है, जो प्रारंभिक तौर पर मछुआरा जान पड़ता है। मृतक की शिनाख्ती के लिए पुलिस तेजी से प्रयास कर रही है। अभी तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!