ChhattisgarhRaipur

पुलिस ने पोस्टर जारी कर लोगों से बच्चा चोरी की अफवाहों से बचने की दी सलाह

रायपुर : रायपुर पुलिस ने आज दिन में ही पोस्टर जारी कर लोगों से ऐसे अफवाहों से बचने की सलाह दी। बच्चा चोरी की अफवाहों के बीच हो रही मारपीट की घटना को लेकर रायपुर पुलिस ने पोस्टर प्रसारित कर सबको ऐसे अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इधर, इस बीच रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में ऐसी ही अफवाहों के चलते भीड़ ने एक युवक की पिटाई कर दी।

Related Articles

इस प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई की है। बता दें कि बीते लगभग पखवाड़े भर से छत्तीसगढ़ में बच्चा चोरी की अफवाहों के चलते ऐसे संदिग्धों की पिटाई हो रही है। दुर्ग जिले में तीन साधुओं की पिटाई के बाद इस विषय को लेकर अन्य जिलों की पुलिस भी सतर्क हो गई है।

वहीं दोपहर में ही गोलबाजार में खरीदी करने गए बाल संरक्षण गृह की महिला अधिकारी को बच्चा चोर समझकर लोगों ने घेर लिया था। इसी बीच डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की पिटाई भी कर दी गई।

जानकारी के अनुसार लाखेनगर का रहने वाला साजिद खान नामक युवक अपने दोस्त के साथ डीडी नगर क्षेत्र गया था। इस दौरान बच्चों को बांटी(कंचा) खेलता देख वह भी खेलने लगा। तभी स्थानीय लोगों ने बच्चा चोर के संदेह में उसकी पिटाई कर दी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!