National

बेगूसराय गोलीकांड के चार आरोपी हिरासत में, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

बिहार। बेगूसराय में नेशनल हाईवे-28 पर चार थाना क्षेत्रों में बाइक सवार बदमाशों ने 30 किलोमीटर तक गोलीबारी की थी। इस खूनी खेल में 11 लोगों को गोली लगी थी जिनमें से एक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने चारो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

एसटीएफ द्वारा पकड़े गए इन चारों आरोपियों का नाम केशव, सुमित, युवराज और नागा बताया जा रहा है। सबसे पहले रांची जाने के क्रम में जमुई के झाझा स्टेशन पर केशव पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा, फिर इसने एक-एक कर के अन्य आरोपियों के नाम की जानकारी दी। चारों अपराधी बेगूसराय के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार युवक की पहचान बेगूसराय जिले के बीहट के केशव कुमार उर्फ नागा के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक मौर्य एक्सप्रेस से रांची भाग रहा था जिसकी पुलिस को जानकारी मिल गई। झाझा स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस के रुकते ही उसे चारों तरफ से घेर लिया गया और सर्च कर गोली चलाने वाले आरोपी केशव को गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीं यह भी कहा जा रहा है कि सबसे पहले सुमित और युवराज एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके बाद आरोपी केशव उर्फ नागा को जमुई के झाझा स्टेशन से, वहीं चौथे आरोपी को बेगूसराय के साहेबपुर कमाल से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि चौथा आरोपी अपने एक रिश्तेदार के घर जाकर छिप गया था। बेगूसराय पुलिस गिरफ्तार आरोपी को अपने साथ बेगूसराय पहुंची है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!