ChhattisgarhRaipur

राजधानी में फिर हुई चाकूबाजी…हॉर्न बजाने को लेकर दो युवकों पर रक्सेल गैंग के बदमाश ने किया हमला

रायपुर। राजधानी के लाखेनगर इलाके में मामूली सी बात पर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है। यहां बदमाशों ने तेज हार्न बजाने को लेकर दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी अनुसार रक्सेल गैंग के बदमाश लोकेश रक्सेल ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित राजिक और विनय शर्मा को चाकू मारकर आरोपी फरार हो गए। कार में आये रक्सेल गैंग के लोगो द्वारा हार्न बजाने से मना करने पर विवाद के चलते यह घटना हुई। बदमाशों ने पीड़ित राजिक के पेट, जांघ और विनय शर्मा के जांघ में चाकू से हमला किया है। घायल विनय शर्मा की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों का ईलाज मेकाहारा अस्पताल में जारी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!