ChhattisgarhRaipur

नक्सलियों द्वारा जमीन में गड़ाए गए घातक विस्फोटक को पुलिस ने किया बरामद

 राजनांदगांव : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों द्वारा जमीन में गड़ाए गए घातक विस्फोटक को पुलिस ने बरामद किया है। गढ़चिरौली डीआईजी संदीप पाटिल को सूचना मिली थी कि नक्सली फोर्स को नुकसान पहुंचाने के इरादे से किसी गुप्त ठिकाने में घातक सामान छुपाकर रखे हैं।

Related Articles

इस सूचना की तस्दीक करते हुए जवानों ने नक्सल आपरेशन के दौरान मालेवाड़ा इलाके के लड्डूडेरा के जंगल में विस्फोटक को बरामद किया। पुलिस ने मौके से दो नग कुकर बम, दो नग क्लेमोर माईंस, एक नग पिस्टल और दो बंडल वायर समेत अन्य सामान जब्त किए।

पुलिस का कहना है कि सुरक्षाबलों को हानि पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने सुनियोजित तरीके से सामान को डंप किया था। पुलिस की बम विरोधी दस्ते ने कुकर बम समेत अन्य घातक सामान को निष्क्रिय कर दिया है। नक्सल मोर्चे में गढ़चिरौली पुलिस पिछले कुछ महीनों से कामयाबी हासिल कर रही है। जिसमें आत्मसमर्पण और नक्सल गिरफ्तारियां भी शामिल है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!