ChhattisgarhBastarPolitical

चंगू-मंगू बयान पर गरमाई सियासत, भाजपा का पलटवार- प्रदेश के सारे मंत्री हैं चंगू-मंगू

बस्तर। छत्तीसगढ़ में चंगू- मंगू के बयानबाजी पर पलवार शुरू हो गया है। मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के दौरे पर टिप्पणी करते हुए दोनों नेताओं को चंगू मंगू कह दिया। मंत्री लखमा के इस टिप्पणी पर भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने पलटवार किया है। दिनेश कश्यप ने बयान देते हुए प्रदेश के सारे मंत्रियों को चंगू- मंगू बताया है।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बस्तर दौरे पर हैं। नेताओं के बस्तर दौरे के दौरान सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों पार्टी के नेता एक दूसरे के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं। वहीं मंत्री कवासी लखमा ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को चंगू मंगू कहा उनके इस बयान से खफा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद ने अबकारी मंत्री को आड़े हाथों लेते हुए उनके नेताओं को ही चंगू मंगू बताया है।मंत्री कवासी लखमा ने टिप्पणी करते हुए कहा, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ये दोनों नए-नए बने हैं चंगू मंगू….वही बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने मंत्री लखमा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके चंगू मंगू बोलने से हो जाएंगे क्या? वह चंगू मंगू खुद अपने बनते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने सभी चंगू मंगू है। मंत्री टीएस सिंहदेव इतने बड़े नेता है उनकी बोलती बंद हो जाती है, उन्हें इस्तीफा देना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल खड़ा करते हुए दिनेश कश्यप ने निशाना साधते हुए कहा कि जब उस पर मंत्री चुप है तो उन्हें चंगू मंगू नहीं बोला जाए तो क्या बोले, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सारे मंत्री चंगू मंगू है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!