ChhattisgarhRaipur

CG : पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रायपुर और बिलासपुर में कई आयोजन में होंगी शामिल

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 31 अगस्त से 2 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही है। मुर्मू अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर और बिलासपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

Related Articles

राष्ट्रपति 31 अगस्त को सुबह 10 बजे विशेष विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगी। इसके बाद वे रायपुर स्थित प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरी ट्रस्ट शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। साथ ही वे रायपुर के महंत घासीदास संग्राहालय का अवलोकन भी करेंगी। राष्ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन 1 सितंबर को हेलीकॉप्टर द्वारा बिलासपुर जाएंगी। वे रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में दर्शन करने के बाद बिलासपुर स्थित गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद वे बिलासपुर से रायपुर आएंगी और विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!