National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक यात्रा: 19 मई को सबरीमाला मंदिर में दर्शन करेंगी

दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मई को केरल के सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगी। वह देश की पहली राष्ट्रपति होंगी, जो इस पवित्र मंदिर में दर्शन करने जाएंगी। इस ऐतिहासिक यात्रा की पुष्टि त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने की है, और इसे देश के लिए एक गर्व का पल माना जा रहा है।

राष्ट्रपति मुर्मू 18 और 19 मई को केरल की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगी। 18 मई को वह कोट्टायम जिले में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेंगी और 19 मई की सुबह वह निलक्कल हेलीपैड से पंपा बेस कैंप तक जाएंगी। राष्ट्रपति के यात्रा कार्यक्रम में संभावना है कि वह आम दर्शनार्थियों की तरह पहाड़ी पर चढ़ाई भी करें, लेकिन इसके लिए एसपीजी सुरक्षा उपायों पर विचार कर रही है।

टीडीबी के अध्यक्ष पीएस प्रशांत ने बताया कि यह पहला अवसर है जब किसी राष्ट्रपति का सबरीमाला मंदिर में आगमन हो रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर की सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य पहले ही शुरू किया जा चुका है और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व में बैठक के बाद आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

सुरक्षा के मद्देनजर, मंदिर में 18 और 19 मई को दर्शन नहीं होंगे और क्यूआर टिकट सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। यह एक ऐतिहासिक और गर्व का पल है, जब राष्ट्रपति मुर्मू मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी।

सबरीमाला मंदिर केरल के पथानामथिट्टा जिले में 3,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यह दक्षिण भारत का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!