Chhattisgarh

सुकमा में नक्सलियों ने फिर की कायराना हरकत : उपसरपंच की हत्या से हड़कंप, आधी रात को घर से ले गए थे उठाकर

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने गांव के उपसरपंच की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सुकमा पुलिस ने इस हत्या की जानकारी दी है।यह घटना सुकमा के बेनपल्ली गांव का है। जागरगुंडा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इस गांव में रात के 3 बजे नक्सलियों ने उपसरपंच की जान ले ली। पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने सोमवार की देर रात में इस घटना को अंजाम दिया है।

Related Articles

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आधी रात को नक्सली बेनपल्ली गांव में रहने वाले उप सरपंच मुचाकी राम के घर आ धमके। उन्होंने मुचाकी राम को आवाज लगाई और फिर जबरन उन्हें अपने साथ लेकर चले गए।

पुलिस के अनुसार, नक्सलियों ने मुचाकी राम की हत्या कर दी। घटना के कुछ समय बाद उनका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!