ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 30 सितंबर को परिवर्तन यात्रा के समापन पर जनसभा को करेंगे संबोधित

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। मोदी परिवर्तन यात्रा के समापन के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। साइंस कॉलेज मैदान मेंसभा के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Related Articles

बुधवार को एसपीजी की टीम ने साइंस कॉलेज मैदान में बन रहे पंडाल और अन्य तैयारियों का जायजा लिया। एसपीजी के आईजी और एआईजी रैंक के दो अधिकारियों ने कलेक्टोरेट स्थित मंथन सभाकक्ष में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों समेत पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत के साथ चर्चा की।

30 सितंबर को होगा परिवर्तन यात्रा का समापन

दरअसल छत्तीसगढ़ में चल रही भाजपा की परिवर्तन यात्रा का समापन 30 सितंबर को होगा। जशपुर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के नेतृत्व में 15 सितंबर और 12 सितंबर को प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के नेतृत्व में दंतेवाड़ा से शुरू हुई। भाजपा की दोनों परिवर्तन यात्रा का समापन बिलासपुर में होगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!