Ambikapur

बच्चों से टॉयलेट साफ करवाने के मामले में प्रधान पाठिका निलंबित

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुरमें बच्चों से टॉयलेट साफ करवाने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। ममले में कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल की प्रधान पाठिका उमा प्रजापति को निलंबित कर दिया है। साथ ही संकुल समन्वयक को नोटिस जारी किया है।

Related Articles

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अम्बिकापुर के प्राथमिक स्कूल हसुली का है। यहां पर पढ़ने वाले प्राथमिक शाला के बच्चों का टॉयलेट साफ करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो की शिकायत मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए प्रधान पाठिका उमा प्रजापति को सस्पेंड कर दिया और संकुल समन्वयक को नोटिस जारी किया है। इस बाबत एक आदेश भी अंबिकापुर जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा जारी किया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!