Chhattisgarh

रेप की सजा काट रहे कैदी की जेल में मौत…परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जेल में एक कैदी की मौत हो गई है। कैदी की मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लड़की से रेप के मामले में उसे जेल में बंद किया गया था।

Related Articles

मोहित पटेल(20) को 4 महीने पहले चिखली पुलिस ने लड़की से रेप के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से उसका मामला कोर्ट में चल रहा है। उसे जिला जेल में बंद किया गया था। इस बीच 29 जुलाई को उसकी तबीयत बिगड़ी थी। जिस पर उसे शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री में भर्ती कराया गया था।

यहां पिछले 3 दिनों से उसका उपचार चल रहा था। इस दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद परिजनों ने नाराजगी जताई है। परिजनों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही और डॉक्टर की लापरवाही के चलते मोहित की मौत हुई है।

पेट दर्द की थी शिकायत
इधर, अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि उसकी मौत किस कारण से हुई है। जेल अधीक्षक, एस.एल नेताम का कहना है कि मोहित ने पेट दर्द होने की शिकायत की थी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। पहले भी उसे अस्पताल में दिखा चुके थे।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!