ChhattisgarhNationalPolitical

21 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी…भिलाई में करेंगी बड़ी सभा

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 सितंबर गुरुवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर भिलाई आ रही हैं। वे यहां आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी। इसके बाद 28 सितम्बर को मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा होने वाला है। जबकि 25 सितम्बर को राहुल गांधी का प्रस्तावित दौरा टल गया है।

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय नेताओं का लगातार दौरा चल रहा है। इससे पहले राहुल गांधी नवा रायपुर में युवा सम्मेलन में शामिल हो चुके हैं और अब प्रदेश की 98 लाख से ज्यादा महिला वोटर्स को साधने प्रियंका गांधी आ रही हैं।

भिलाई में बड़ी सभा का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जयंती स्टेडियम में महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन कांग्रेस करने वाली है, जहां डेढ़ लाख से ज्यादा महिलाओं को लाने की तैयारी चल रही है।

महिलाओं के लिए की जा सकती है बड़ी घोषणा

इस बार के चुनाव में महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। लिहाजा बड़ी आबादी पर कांग्रेस का फोकस है। जिसे ध्यान में रखकर महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होने से पहले ही प्रियंका गांधी भिलाई के सम्मेलन में महिला वोटर्स के लिए कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं।

इलेक्शन में किंगमेकर रहेंगी महिलाएं

चुनाव आयोग के जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में इससे पहले हुए विधानसभा चुनावों में महिला वोटर की संख्या पुरुषों के मुकाबले कम थी। लेकिन इस बार महिला वोटरों की संख्या ज्यादा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!