Chhattisgarh

’समर्थन मूल्य पर अब तक 70 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदी’

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 21 नवंबर 2022  : खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर अब तक 70 हजार 30 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इनमें से 44790 क्विंटल धान का उठाव मिलरों द्वारा कर लिया गया है। जिले में धान उपार्जन के लिए 18 केंद्र बनाए गए है। जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक धान उपार्जन केंद्र धनौली में 9737.60 क्विंटल, लालपुर में 8127.20 क्विंटल, गौरेला में 6023.60 क्विंटल, पेंड्रा में 5964 क्विंटल, मेढुका में 5900 क्विंटल, खोडरी में 4643.60 क्विंटल, लरकेनी में 4632 क्विंटल, नवागांव (पेंड्रा) में 4418.40 क्विंटल, भर्रीडांड में 4058.40 क्विंटल, सिवनी में 3722.40 क्विंटल, तरईगांव में 3448.40 क्विंटल, मरवाही में 3204.40 क्विंटल, देवरीकला में 2400.80, तेंदुमूंडा 1201.60 क्विंटल, बंसीताल में 1099.60 क्विंटल, परासी में 878.80 क्विंटल, कोडगार में 352.80 क्विंटल और धान उपार्जन केंद्र बस्ती में 216 क्विंटल धान खरीदी हो चुकी है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!