Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में IT की रेड ब्रेकिंग: डिप्टी डायरेक्टर माइनिंग के ठिकानों पर दबिश

जगदलपुर |  आयकर विभाग (IT) की टीम ने आज जगदलपुर​​​​​​ में माइनिंग विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एसएस नाग के घर में रेड मारी है। बताया जा रहा है कि, एसएस नाग का तीन दिन पहले ही रायपुर से जगदलपुर के लिए तबादला हुआ था। आज सुबह जगदलपुर स्थित घर में IT की टीम ने दबिश दी है। सुबह से ही छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। फिलहाल, सारे दस्तावेज समेत गहने और बैंक डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

इनकम टैक्स टीम के साथ रायपुर से ही CRPF के जवान पहुंचे हैं। हालांकि, इस रेड की कार्रवाई को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस तक को कोई खबर नहीं मिली। घर से किसी के भी बाहर जाने और किसी भी बाहरी व्यक्ति के अंदर आने नहीं दिया जा रहा है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!