RAIPUR : सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।
मामले में थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत दलदल सिवनी स्थित अवंति गार्डन कालोनी निवासी प्रार्थिया शबनम ईकबाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया 7 नवंबर को उनके घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर घर में रखें तीन आलमारी का ताला खोलकर आलमारी में रखे नगदी रकम व सोने चांदी के जेवरात को चोरी कर ले गया था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी पंडरी निवासी अमीर खान, करण ताण्डी और एक नाबालिग के संबंध में सूचना प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों से चोरी की घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों के द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की संपूर्ण मशरूका सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 1 लाख रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार
अमीर खान पिता तुफेल खान उम्र 20 साल निवासी प्रेमनगर मोवा नवनिहाल स्कुल के पास थाना पंडरी रायपुर।
करण ताण्डी पिता राम ताण्डी उम्र 19 साल निवासी देवागुण्डा थाना नारला जिला कालाहाण्डी ओडिशा। हाल पता – आदर्श नगर सतनाम भवन गली मोवा पंडरी रायपुर।
विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।







