ChhattisgarhRaipur

RAIPUR CRIME : राजधानी में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ एक महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, आज पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव स्थित बस स्टैण्ड के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री कर रहे है। जिस पर पुलिस अधिकारीयों ने सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्तियों जिसमें से एक महिला थी, को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम जावेद उल्ला खान, रिजवान खान एवं श्रीमती हिना तुरकेल निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास निट्राजेपम-10 नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उक्त टेबलेट रखने/बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर आरोपी जावेद उल्ला खान, रिजवान खान एवं हिना तुरकेल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग – अलग 29 स्ट्रीप में रखें कुल 290 नग निट्राजेपम-10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट तथा बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 3,500/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 559/22 धारा 22(ख) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

इसके साथ ही विगत 02 माह में थाना सरस्वती नगर, टिकरापारा एवं न्यू राजेंद्र नगर में अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की बिक्री करते कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया l

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!