ChhattisgarhRaipur

RAIPUR CRIME : लूडो खेलने को लेकर हुआ विवाद, युवक पर धारदार हथियार से हमला; 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में आए दिन चाकूबाजी, हत्या और चोरी जैसी वारदात सामने आ रही है। ताजा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां लूडो खेल रहे एक युवक पर आरोपियों ने रॉड से ताबड़तोड़ हमला किया गया है। गंभीर रूप से घायल युवक को लोगों ने डॉक्टर भीम राव अंबडेकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवक का उपचार चल रहा है।

मामला संतोषी नगर इलाके के बाजार से जुड़ा हुआ है। जहां रविवार को मोहम्मद शरीफ अपने दोस्त शहबाज के साथ बैठकर मोबाइल पर लूडो खेल रहा था। इस बीच साजन खान उर्फ आफताब एक नाबालिग साथी के साथ वहां पहुंच गया और लूडो खेलने को लेकर बहस करने लगा।

साजन खान उर्फ आफताब ने शरीफ और शाहबाज से कहा कि, यहां से चले जाओ दूसरी जगह जाकर लूडो खेलो। मोबाइल पर पासा पलटा रहे शरीफ ने कह दिया बाद में चला जाऊंगा। इसी बात पर दोनों गुटों में झड़प शुरू हो गई। साजन उर्फ आफताब ने शरीफ और शहबाज को पीटना शुरू कर दिया। उसने पहले तो लोहे की रॉड मारी फिर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जमीन पर खून बिखर गया यह देखकर साजन वहां से भाग गया ।

शहबाज ने शरीफ के घर वालों को खबर दी और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद कॉलोनी में ही छिपे साजन खान और उसके एक नाबालिग साथी को पुलिस ने सोमवार को पकड़ लिया है। इनके पास से लोहे की रॉड बरामद हुए हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!