ChhattisgarhRaipur

RAIPUR CRIME : महिला की गला काटकर हत्या, खून से लथपथ मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी के आमासिवनी पुलिस कॉलोनी में एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात आरोपी फरार हो गया है। पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार जिस महिला की हत्या हुई है उसका पति शिशुपाल सिंह सुकमा में डॉग हैंडलर के पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी ने घर में बाहर से ताला लगा देखकर मृतका को कॉल किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं होने पर पड़ोसी ने मृतका के पति को सुकमा फोन किया। इसके बाद पति ने भी पत्नी को फोन किया लेकिन काल रिसीव होने पर पति ने सुकमा से रायपुर कंट्रोल रूम को सूचना दी। कंट्रोल रूम ने विधानसभा थाना को इसकी जानकारी दी।

पुलिस घटनास्‍थल पर पहुंची तो घर के बाहर ताला लगा हुआ था। पुलिस जब घर के अंदर घुसी तो महिला की खून से लथपथ लाश जमीन पर पड़ी मिली। प्राथमिक जांच में पता चला कि हत्‍यारे ने किसी धारदार हथियार से महिला की गला काटकर हत्‍या की है। । पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!