National

राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद आया होश, हार्ट अटैक आने के बाद एम्स में है भर्ती

नई दिल्ली। एम्स में भर्ती मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 15वें दिन होश आ गया है। बताया जा रहा है कि हालात में सुधार रहा तो जल्द ही वेंटिलेटर भी हटाया जा सकता है। 10 अगस्त से लगातार बेहोश राजू श्रीवास्तव के होश में आने के बाद परिवार और उनके शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली है।

गौरतलब है कि 10 अगस्त को दिल्ली के जिम में वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था। उन्हें तत्काल बेहोशी की हालत में दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया, जहां पर वे लगातार बेहोश थे। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

राजू के मैनेजर ने बताया कि कॉमेडियन की हालात अभी स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। मैनेजर ने आगे बताया कि एम्स में डॉक्टर भी उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, वह अभी भी वेंटिलेटर पर ही हैं और उन्हें होश नहीं आया है। बता दें कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही देशभर में उनके लिए दुआएं मांगी जा रही है। वहीं, राजू श्रीवास्तव के परिवार वाले भी लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि कॉमेडियन एक फाइटर हैं, जो जल्द ही वह मौत को हराकर लौटेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!