ChhattisgarhRaipur

BREAKING : छत्तीसगढ़ में आज 183 मरीज मिले, रायपुर में सबसे ज्यादा केस

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं. बुधवार को 183 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है. आज 291 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. वहीं आज एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है. छग स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 2.27 प्रतिशत हो गई है. प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 1469 हो गई है.

Related Articles

प्रदेश में आज 8,058 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 28 जिलों से 183 संक्रमित पाए गए. सबसे ज्यादा रायपुर से 27 पाॅजिटिव मिले हैं. इसके अलावा दुर्ग से 25, बलरामपुर से 14, सरगुजा से 12, धमतरी से 10, राजनांदगांव से 9, बेमेतरा और कांकेर से 8-8, कोंडागांव से 7 मरीज मिले हैं.

देखें जिलेवार आंकड़े –

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!