ChhattisgarhRaipur

प्रस्ताव पारित..माता राजमोहनी देवी के नाम पर होगी सम्बद्ध अस्पताल मेडिकल कॉलेज

  रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर सम्बद्ध चिकित्सालय का नाम माता राजमोहनी देवी स्मृति चिकित्सालय किये जाने का प्रस्ताव जिला स्तरीय समिति द्वारा पारित किया गया। इस संबंध में शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

जिला स्तरीय समिति के सदस्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह एवं महापौर डॉ अजय तिर्की के द्वारा अस्पताल के नामकरण हेतु प्रस्ताव पारित करने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया।

बैठक में कलेक्टर सरगुजा एवं सदस्य संयोजक जिला स्तरीय समिति द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर से संबद्ध नवनिर्मित अस्पताल का नाम माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय अम्बिकापुर किये जाने हेतु प्रस्ताव रखा गया। जिला स्तरीय समिति के सदस्यों द्वारा आवश्यक चर्चा एवं विचार-विमर्श उपरांत राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर से संबद्ध नवनिर्मित अस्पताल का नाम माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय अम्बिकापुर नाम करने हेतु प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया गया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!