Chhattisgarh

जादू-टोना के शक में अधेड़ की निर्मम हत्या…

दंतेवाड़ा :   दंतेवाड़ा जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहाँ में जादू-टोना के शक में एक युवक ने 55 साल के शख्स का गला काट दिया। घर से बाजार के लिए निकले शख्स को युवक ने पहले पीछे से पकड़ा, फिर धारदार हथियार  से गले पर वार कर सिर को धड़ से अलग कर दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भांसी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के गमावाड़ा गांव के मुंडरा पारा के रहने वाले नगड़ूराम भास्कर (55) की हत्या हुई है। नगड़ूराम बुधवार सुबह अपने घर से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के बाजार जाने के लिए पत्नी के साथ निकला था। लेकिन, पत्नी को इसने पहले बाजार भेज दिया और खुद गांव में ही किसी काम से रुक गया था।

वहीं, गांव का ही एक युवक कमलू भास्कर (22) इनका पीछा करने लगा। जब नगड़ूराम पत्नी से अलग हुआ तो युवक ने मौका पाकर घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से पकड़ लिया। मुंह को हाथ से दबाकर धारदार हथियार से गला काट दिया। फिर, शव को खेत में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर में जाकर छिप गया था।

इधर, ग्रामीणों ने शख्स हत्या होने की जानकारी गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी। मौके पर जवान पहुंचे। जवानों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। पुलिस को पता चला कि गांव के युवक कमलू के साथ पहले भी विवाद हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश की। जिसमें आरोपी अपना घर में छिपा हुआ मिला है। पूछताछ में ही उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि नगड़ूराम उसके परिवार पर जादू-टोना कर रहा था। इससे सब की तबीयत बिगड़ रही थी। इसलिए उसे मार दिया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!