National

Saif Ali Khan: ‘बांग्लादेशी हो सकता है सैफ का हमलावर, पुलिस ने किए कई खुलासे,चोरी के इरादे से घर में घुसा था’

मुंबई। सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को लेकर मुंबई पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस ने रविवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी का बांग्लादेश से कनेक्शन हो सकता है।
मुंबई पुलिस के जोन 9 के डीसीपी दीक्षित गेडाम ने कहा, ’16 जनवरी को रात 2 बजे अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर पर हमला हुआ। बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसा था। हमें संदेह है कि वो बांग्लादेशी मूल का है। उसके पास वैध भारतीय दस्तावेज नहीं हैं।’ DCP दीक्षित गेडाम ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया आरोपी बांग्लादेशी है और अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया था। अभी उसने अपना वर्तमान नाम विजय दास रखा हुआ था। वो 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। आरोपी एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।’

पुलिस करेगी कस्टडी की मांग
सैफ अली खान मामले में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। वह 30 साल का है। आरोपी का कनेक्शन बांग्लादेश से है, ऐसा पुलिस को लग रहा है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके कस्टडी की मांग की जाएगी। सैफ अली खान मामले में मुंबई बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला चल रहा है।

बांग्लादेश से है सैफ पर हमले का आरोपी
डीसीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हमें लगता है कि आरोपी बांग्लादेश से है। इसमें इसी तरह के चार्जेस की मांग की जाएगी।

5-6 महीने पहले आया था मुंबई
डीसीपी ने कहा कि उन्हें शक है कि आरोपी 5-6 महीने पहले मुंबई आया। इससे पहले मुंबई के आस पास के इलाके में रहता था। 15 दिन पहले वह फिर से मुंबई आया।

ठाणे से गिरफ्तार हुआ आरोपी
मुंबई पुलिस ने शनिवार रात 2.50 मिनट पर ठाणे के हीरानंदी इलाके से गिरफ्तार किया है। वह इस इलाके में मजदूरों के साथ रह रहा था। पुलिस को शक है कि हमलावर ने बांग्लादेश से भारत आने के लिए कई बार अपने नाम बदले।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!