ChhattisgarhRaipur

राजधानी में आज मांस-मटन का विक्रय पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंधित

रायपुर। सम्पूर्ण नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में 24अक्टूबर को महावीर निर्वाण दिवस के पावन अवसर पर मांस-मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय ने रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिनांक 24 अक्टूबर 2022 सोमवार को महावीर निर्वाण दिवस के पावन अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस-मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।

नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य अधिकारी पाण्डेय ने बताया कि दिनांक 24 अक्टूबर 2022 सोमवार को महावीर निर्वाण दिवस के पावन अवसर पर किसी भी दुकान में मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। दिनांक 24 अक्टूबर 2022 सोमवार को महावीर निर्वाण दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, समस्त जोन स्वच्छता निरीक्षक गण मांस-मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मटन बाजारों में लगातार सतत पर्यवेक्षण करेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!