Chhattisgarh

बिहार में सम्राट युग का शुभारंभ, सम्राट चौधरी ने ली 24 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ, इन दो डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ

पटना। Samrat Choudhary Oath Ceremony: बिहार में आज एक नए युग का शुभारंभ होने जा रहा है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद वे बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री बन गए हैं। सम्राट चौधरी ने आज बिहार के 24 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने सम्राट को सीएम पद की शपथ दिलाई।  मुख्यमंत्री के साथ केवल दो वरिष्ठ नेताओं को कैबिनेट में जगह दी गई। जो जेडीयू कोटे से उपमुख्यमंत्री हैं, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव हैं।

Samrat Choudhary Oath Ceremony: बता दें कि, शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी मंदिर गए और वहां पूजा-पाठ भी की। कल मंगलवार को नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने चौंकाते हुए सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना था और इसी के साथ अब बिहार में सम्राट सरकार का दौर शुरू हो जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!