ChhattisgarhRaipur

CG विधानसभा में संगीता और रंजना को मिला उत्कृष्ट विधायक का अवार्ड, इन पत्रकारों का भी हुआ सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में शनिवार को उत्कृष्टता अलंकरण और विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उत्कृष्ट विधायकों और पत्रकारों का सम्मान किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विधानसभा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विधायकों और पत्रकारों का हर साल सम्मान करना है।

Related Articles

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने समारोह में वर्ष 2022 के लिए उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित- संगीत सिन्हा और रंजना डिपेन्द्र साहू, जागरूक विधायक के रूप में चयनित धर्मजीत सिंह और उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार के रूप में चयनित- पत्रिका से राहुल जैन और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से देवव्रत भगत व कैमरामेन रोहित श्रीवास्तव को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस सम्मान कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, विधानसभा उपाध्यक्ष सन्तराम नेताम, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित मंत्री, विधायक समारोह में उपस्थित रहे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!