ChhattisgarhKorba

CG: एशिया कबड्डी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ की संजू देवी का चयन…

Related Articles

कोरबा / छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाएं अब अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रही हैं। कोरबा जिले की संजू देवी ने एशिया कबड्डी चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयनित होकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। संजू देवी बिलासपुर के बहतराई खेल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं और अवसर मिल रहे हैं, जिसका असर अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिल रहा है। संजू देवी छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!