NationalPolitical

कमलनाथ पर सिंधिया ने साधा निशाना, बोले – मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ वादाखिलाफी की

एमपी के भिंड जिले के लहार में आयोजित ‘लाड़ली लक्ष्मी बहना’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीसीसी चीफ कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार पर कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ वादाखिलाफी करने का बड़ा आरोप लगाया। बीजेपी नेता कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि, जब पिछली बार (वर्ष 2018 में) मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी तब वादे तो बहुत किए थे, पर उन दोनों नेताओं (कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह) ने राज्य की जनता के साथ वादाखिलाफी की थी।

इस बार लहार चुनाव में परिवर्तन होगा

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, राजमाता (विजयराजे सिंधिया) का खून मुझ में है। अगर मध्य प्रदेश के किसानों, बहनों, माताओं व नौजवान साथियों के साथ कोई वादाखिलाफी करता है, तो उन्हें मिटाने का कार्य भी सिंधिया परिवार का ही होता है। वो यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि, लहार की धरती पर अपार जन सैलाब इस बात का संकेत देता है कि, इस बार लहार विधानसभा क्षेत्र की जनता ने बदलाव करने के लिए अपना मन बना लिया है। इस बार लहार चुनाव में परिवर्तन होगा और भाजपा का उम्मीदवार जीतेगा।

लहार नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का गढ़ माना जाता है

आपको बता दें कि, लहार को मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का गढ़ माना जाता है। कांग्रेस नेता गोविंद सिंह इस सीट से लगातार 7 बार विधायक बन चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और मोदी सरकार में मंत्री सिंधिया ने अपने इस संबोधन में आगे कहा कि, अगर किसी ने मध्य प्रदेश के अन्नदाताओं का 2100 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है, तो वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!