ChhattisgarhRaipur

राजीव भवन में कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक कल, आज चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक सोमवार 4 सितंबर को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में होगी। बैठक में 90 विधानसभा के लिए दावेदारों की सूची तैयार की जाएगी। बता दें कि पीसीसी के पास दावेदारों की सूची पहुंची है।

Related Articles

बैठक में तीन–तीन दावेदारों के नामों का पैनल तैयार होगा। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कल छत्तीसगढ़ में आ रहे हैं। इसी दौरान उम्मीदवारों को सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिसके बाद 6 सितंबर को कांग्रेस सूची जारी होगी।

सुशील आनंद शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई है। समिति के सदस्य विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करेंगे। उन्हेंने ये भी बताया कि आज जिन उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगेगी उनकी सूची 6 सितंबर तक जारी कर दिया जाएगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!