ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के सचिव की हुई नियुक्ति, इन्हें दी गई जिम्मेदारी, आदेश जारी…!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के तीन बार यानी 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ एक बार फिर से विक्रम सिंह सिसौदिया जुड़ गए हैं। विक्रम सिंह सिसौदिया छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के सचिव नियुक्त किये गए है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक विक्रम सिसौदिया को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम- 2012 के तहत 1 फरवरी 2024 से डॉ. रमन सिंह के विधानसभा अध्यक्ष के कार्यकाल तक विधानसभा अध्यक्ष के सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि, जब डॉ. रमन सिंह केंद्र में मंत्री थे तभी से विक्रम सिसौदिया उनके साथ विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में जुड़े हुए हैं। अटल जी की सरकार के दौरान डॉ. रमन सिंह केंद्र में मंत्री थे, फिर साल 2003 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी सिसोदिया उनके ओएसडी बने रहे है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!