ChhattisgarhRaipur

रायपुर में आज होगा इंडिया लीजेंड्स और ऑस्ट्रेलियाई के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला

रायपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। अब दर्शक सेम टिकट पर आज मैच का भी लुत्फ उठा सकते हैं। दरअसल, रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम( international) में बुधवार को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले सेमीफाइनल ( semifinal)में ऑस्ट्रेलियाई लीजेंड्स और इंडिया लीजेंड्स के बीच खेला जा रहा मैच बारिश की वजह से रोक दिया गया था।

बता दे बारिश की वजह से मैदान पर कवर लगाए गए हैं। काफी देर तक इंतजार करने के बाद यह मैच रोक दिया गया। बता दें कि अंक तालिका में 14 प्वाइंट के साथ भारतीय टीम ने तीसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल( semifinal) के लिए क्वालीफाई किया है।

टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची

वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची है। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 में इंडिया लीजेंड्स की कप्तानी सचिन तेंदुलकर कर रहे हैं। वहीं इस लीग में ऑस्ट्रेलियाई लीजेंड्स की कमान शेन वाटसन के हाथों में है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!