Dhamtari

युवक की खून से सनी मिली लाश… क्षेत्र में फैली सनसनी

धमतरी। जिले से हत्या की खबर सामने आई है. जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम छाती के नर्सरी में एक युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई. युवक के शरीर में गहरे जख्म से हत्या की आशंका जताई जा रही है.

Related Articles

गांव की नर्सरी के पास एक युवक की लाश पड़ी मिली थी, जिसके शरीर में चोट के गहरे निशान भी मिले हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं, उसकी पहचान गांव के मजदूर युवक रोशन साहू के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह मजदूरी का काम करता था और सीधा साधा व्यक्ति था।

जानकारी मिलने के बाद कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है. शनिवार की देर शाम ग्राम छाती के नर्सरी में छाती गांव के युवक रोशन साहू की लाश पड़ी मिली, जिसके शरीर में चोट के गहरे निशान भी मिले हैं. ऊपर शर्ट नहीं है, नीचे जींस पहना हुआ है, वह भी आधा निकला हुआ है. पुलिस हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!