ChhattisgarhRaipur

सड़क पर बिछी बर्फ की चादर…छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के कई जिलों में बदली और बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। बिलासपुर में शुक्रवार रात बारिश हुई। वहीं शनिवार सुबह राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है।

बस्तर में कई इलाकों में बारिश हुई। इसके साथ ही चारामा-धमतरी रोड में ओले गिरने के बाद रोड पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। शुक्रवार की देर शाम और रात में बिलासपुर, कोरबा और जांजगीर-चांपा में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हालांकि, यहां दिन भर बदली छाई हुई थी। फिर शाम होने के बाद शहर के अधिकांश इलाको में बारिश शुरु हो गई। कोरबा और जांजगीर-चांपा में भी देर रात से बारिश शुरू हो गई।

समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी प्रदेश आ रही है। इसी के कारण राजधानी में भी पिछले दो दिन से मौसम ठंडा है। आज पूरे दिन ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की चेतावनी जारी कर दी थी। शनिवार की सुबह से शहर में बूंदाबांदी हो रही थी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका के असर से प्रदेश में मौसम में बदलाव हुआ है।

जिले में अंधड़ और वज्रपात की आशंका

मौसम विभाग ने शनिवार को भी यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के कोरिया, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर- चांपा, बेमेतरा, बलोदाबाजार, राजनांदगांव उसके लगे हुए जिलों मे एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है। वहीं, पेंड्रारोड, कोरबा कबीरधाम, महासमुंद, दुर्ग, रायपुर, बालोद, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर कोंडागांव व उसके लगे हुए जिलों में एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!