Bhilai-DurgChhattisgarh

आचार संहिता के उल्लंघन पर कारण बताओ नोटिस

दुर्ग /  विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा के रिटर्निंग ऑफिसर विनय कुमार सोनी ने आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन पर श्रमिक सेक्टर-1 गैरेज रोड भिलाई निवासी जहीर खान को आमसभा/कार्यक्रम की ली गई अनुमति से अधिक समय लेकर कार्यक्रम समाप्त करने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 18 अक्टूबर 2023 को नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा क्षेत्र में जहीर खान द्वारा सिरसा गेट चौक भिलाई-3 में अपरान्ह 2 बजे से 4 बजे तक आमसभा कार्यक्रम की अनुमति लिया गया था। उक्त कार्यक्रम निर्धारित समय से अधिक 4.56 बजे समाप्त हुई। रिटर्निंग ऑफिसर ने इसे अनुमति आदेश का उल्लंघन के साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए श्री खान को कारण बताओं नोटिस जारी कर 21 अक्टूबर 2023 को संध्या 5 बजे समक्ष उपस्थित होकर कर जवाब प्रस्तुत करने कहा है। इसके अभाव में एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles
Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!