Bhilai-DurgChhattisgarh

कई गंभीर आरोप लगने पर टीआई राजेंद्र यादव को एसपी ने किया सस्पेंड

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा द्वारा हाल ही में प्रदेश भर में परिवर्तन यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या पुलिस बल तैनात किए थे, जिसमें टीआई राजेंद्र यादव को भी शामिल किया गया था।जानकारी के मुताबिक टीआई राजेंद्र यादव पर शराब पीकर भाजपा के परिवर्तन यात्रा में शामिल होने का आरोप लगा था। कई तरह के गंभीर आरोपों से घिरे टीआई राजेंद्र यादव को सस्पेंड कर दिया गया है। राजेंद्र यावद पर रेप के आरोप भी लग चुके हैं। इसके अलावे शराब पीकर ड्यूटी पर आने सहित कई अन्य आरोप भी थे। इस मामले में दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने जांच के आदेश दिये थे। जांच के बाद शिकायत सही पायी गयी। जिसके बाद एसपी शलभ सिन्हा ने टीआई को सस्पेंड करने का आदेश दिया।

निरीक्षक राजेंद्र यादव की 21 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में व्यवस्था देखने के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। लाइन में पदस्थ निरीक्षक राजेंद्र यादव शराब के नशे में ड्यूटी में पहुंच गया। नशे की हालत में वरिष्ठ अधिकारियों और आम लोगों से अभद्रता की।इस मामले में शिकायत एसपी के पास पहुंची थी, जिसके बाद एसपी ने जांच के आदेश दिये थे। जांच के बाद टीआई को निलंबित कर दिया गया है।

आपको बता दें कि 21 सितंबर को को भाजपा की परिवर्तन यात्रा दुर्ग में थी, जिसमें शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप टीआई राजेंद्र यादव पर था। जांच में ये शिकायत सही पायी गयी। इससे पहले राजेंद्र यादव पर अमलेश्वर टीआई रहते महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाये थे। एसपी के निर्देश पर अमलेश्वर थाने में ही वहां के टीआई रहे राजेंद्र यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जेल से छूटने के बाद उसे दुर्ग पुलिस लाइन में अटैच किया गया था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!