ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, स्टेट गैरेज में तीन मंत्रियों की गाड़ियां तैयार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्टेट गैरेज में तीन नए मंत्रियों के लिए गाड़ियों की साफ-सफाई और तैयारी का काम शुरू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं।

Related Articles

राज्यपाल का बयान बढ़ा रहा अटकलें

मंगलवार को राज्यपाल रमेन डेका रायपुर के भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। जब उनसे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा— “चर्चा है कि कुछ होने वाला है, लेकिन अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं है।” उनके इस बयान को संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि बुधवार को कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

बुधवार सुबह शपथ ग्रहण की संभावना

राजधानी में यह चर्चा भी जोर पकड़ रही है कि बुधवार सुबह 11 बजे राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 21 अगस्त को विदेश दौरे से पहले कैबिनेट विस्तार की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि, अब तक किसी भी स्तर पर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!